हिसार

साहब! मेरी बेटी से मिला दो, बेबस पिता ने लगाई फरियाद

आईजी व पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लगा चुका है पीड़ित

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर शिव कॉलोनी में रह रहा एक बेबस पिता पिछले 4 दिनों से आदमपुर थाने में चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी फरियाद सुनने को कोई तैयार नहीं है। लाचार पिता ने बताया कि उसकी बेटी 15 अप्रैल सुबह करीब साढ़े 10 बजे से घर से लापता है। बेटी के लापता होने पर वह थाने में गया। पुलिस ने मामले में ना तो रिपोर्ट दर्ज की और ना ही कोई कार्रवाई की। पुलिस थाने में एक महिला कर्मचारी ने उसे बताया कि उसकी बेटी ने किसी मंदिर में प्रेमविवाह कर लिया है। पीड़ित दंपति ने बताया कि वे अब आदमपुर थाने में केवल इसलिए आ रहे हैं कि पुलिस एक बार उसे उसकी बेटी से मिलवा दे। वो कोर्ट में दोनों की शादी करा देंगे लेकिन पुलिस उनकी फरियाद नहीं सुन रही है।

बेबस पिता ने बताया कि उन्हें बेटी के प्रेम विवाह से परेशानी नहीं है। उसको भविष्य का भय सता रहा है। पिता का कहना है कि पुलिस के अनुसार लड़के ने बिना परिजनों को साथ लिए मंदिर में शादी की है। यदि कल को वह लड़की छोड़ देता है तो लड़की का जीवन तबाह हो जाएगा। इसलिए वो चाहता है कि लड़की का विवाह सामाजिक रूप से या फिर कोर्ट में संपन्न हो। लेकिन पुलिस उसकी फरियाद सुनने के स्थान पर उसे ही डांट कर थाने से बाहर जाने को कहा रही है। उन्होंने बताया कि वे इस बारें में पुलिस अधीक्षक व आईजी से भी मिल चुके है। दोनों अधिकारियों ने उन्हें सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था लेकिन अधिकारियों के आदेश के बावजूद भी आदमपुर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रहे, बल्कि जब भी वे थाने जाते है पुलिस कर्मचारी उल्टा उसके साथ ही दुर्व्यवहार करते है।

Related posts

शान्ति निकेतन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कोविड-19 के लक्षण एवं उपचार पर वेबिनार का आयोजन

अफसरों की मनमानी व राजनीतिक खींचतान से विकास कार्य ठप : रेनुका

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में गौतम सरदाना की करीब 21 हजार बढ़त, प्रदेशभर में मुकाबला हुआ रोचक

Jeewan Aadhar Editor Desk