धर्म हिसार

पीएम केयर फंड में दिया गया एक—एक पैसा सरकार को विदेशियों के आगे झुकने नहीं देगा—स्वामी सदानंद महाराज

विकास यात्रा पर निरंतर आगे बढ़ना ही मानव स्वभाव

आदमपुर,
कोरोना महामारी काल में जैसे हमारा व्यापार प्रभावित हुआ है सरकार के खजाने पर भी बुरा असर पड़ा है। देश की विकास दर घटी है। ऐसे में अब अपने देश के प्रति अपना समर्पण भाव पीएम कोविड फंड में अवश्य दान देना चाहिए। यह बात प्रणामी संत स्वामी सदानंद जी महाराज ने आज प्रणामी सत्संग भवन से श्रद्धालुओं को आनलाइन प्रवचन के दौरान कही। उन्होंने कहा इसी फंड से लाखों मरीजों की दवाईयां, अस्पतालों में आक्सीजन की व्यवस्था व अन्य जनहित के कार्य सम्पन्न हो रहे हैं। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि कुछ ना कुछ अपनी जमापूंजी से पीएम केयर फंड में अवश्य भेजे। बूंद—बूंद से मटका भरता है। ऐसे ही आपका एक—एक रुपया भी सरकार को विदेशियों के आगे मांगने के लिए मजबूर नहीं होने देगा।

प्रणामी संत ने कहा कोरोना महामारी के कारण विकास का एक चरण प्रभावित हुआ है। इतिहास में अगर देखा जाए तो जब—जब महामारियां आई तो क्षणिक काल के लिए विकास हर बार प्रभावित हुआ है। लेकिन मानव अपने स्वभाव के अनुसार फिर से संभला है और विकास यात्रा पर निरंतर आगे बढ़ा है। इसलिए प्रेमी भक्तजनों आपको इस महामारी में हताश नहीं होना है बल्कि कड़े नियमों का पालन करके इस पर विजय प्राप्त करने के बाद विकास यात्रा पर निरंतर चलना है। यहीं मानव का धर्म है।

उन्होंने कहा ईश्वर पर विश्वास रखना चाहिए। उसने रात बनाई तो दिन भी बनाया है। सूरज अस्त होने के बाद पुन: उदय होता है। इसलिए संकट की इस घड़ी में नकारात्मक भाव से बचना है। आज व्यापार ठप्प है लेकिन कल जब बाजरों में चहल—पहल बढ़ेगी तो व्यापार दुगुनी गति से तरक्की करेगा। इस समय घरों में बैठकर सभी प्रभु के नाम का सिमरिन करना चाहिए। प्रभु का ध्यान करने का यह सर्वोत्तम समय आपको मिला है। विपदा के समय में गज ने जब ईश्वर को पुकारा तो उनको सहायता के आना पड़ा। द्रोपदी ने पुकारा तो भगवान को आना पड़ा। इसलिए अब हम सभी को मिलकर परमपिता परमात्मा को याद करना है। हमारी पुकार मालिक अवश्य सुनेंगे। इस दौरान उन्होंने नाम सिमरिन के लाभ पर विस्तृत प्रकाश डाला।

Related posts

ऑनर किलिंग में आदमपुर के मां-बेटे सहित 3 दोषी करार:जहर देकर प्रेमी जोड़े को फेंका था नहर में

धोती खंडके वाले लोग ही बीजेपी को दिखाएंगे सत्ता से बाहर का रास्ता- गंगवा

सरकार ने किसानों व आढ़तियों से किया धोखा : संपत सिंह