हिसार

आदमपुर : 16 लोग हुए कोरोना संक्रमित

आदमपुर,
आदमपुर में कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षाविद् व समाजसेवी राजेंद्र शर्मा का निधन हो गया। वे हिसार के जिंदल अस्पताल में उपचाराधीन थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार 31 मई को मंडी आदमपुर में 7 तथा आसपास के गांवों में 9 लोग संक्रमित मिले।

मंडी आदमपुर में 18 वर्षीय छात्र, माडल टाउन में 27 वर्षीय युवक, शिव कॉलोनी में 56 वर्षीय महिला, दड़ौली फाटक के पास 13 वर्षीय छात्र, कीर्ति नगर में 59 वर्षीय दुकानदार, रविदास नगर में 60 वर्षीय महिला तथा लाईनपार में 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले।

वहीं गांव खारा बरवाला में 24 वर्षीय युवक, सदलपुर में 32, 42 व 40 वर्षीय किसान तथा 35 व 63 वर्षीय महिला, सीसवाल में 26 वर्षीय युवक, मोड़ाखेड़ा में 59 वर्षीय दुकानदार तथा भाणा में 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला।

Related posts

मॉडल टाऊन एक्सटेंशन में दिया जरूरतमंदों को खाना

अग्रोहा धाम की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाले स्वयंभू नेता को धाम के सभी पदों से तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाए : हनुमान ऐरन

Jeewan Aadhar Editor Desk

सेक्टर-33 की समस्याओं के निदान के लिए, सेक्टर पहुंची हुडा विभाग के अधिकारियों की टीम