हिसार

दरगाह पर धोक लगाने की बात कहकर गई विवाहिता लापता

आदमपुर,
आदमपुर की एक कालोनी से दरगाह पर धोक लगाने की बात कहकर गई एक विवाहिता लापता हो गई। पुलिस ने लापता महिला के पति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा कालोनी निवासी सोनू ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले फतेहाबाद जिला के गांव अयालकी निवासी रेशमा के साथ हुई थी। उसकी पत्नी 12 जून को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर से गांव लांधड़ी में पीर की दरगाह पर धोक लगाने की बात कहकर गई थी, लेकिन ना तो गांव लांधड़ी में पहुंची और ना ही घर पर लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तालाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने लापता महिला के पति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।

Related posts

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में 10 रोगियों के हुए ऑप्रेशन, अगला कैंप 12 को

यूथ डोनर्स सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

स्वास्थ्य विभाग हुआ असंवेदनशील, एंबुलैंस न मिलने पर जच्चा ने दिया मृत बच्चे को जन्म