हिसार

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में वेक्सीनेशन कैंप का आयोजन

हिसार,
शहर के ज्योतिपुरा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विशाल कोरोना टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस टीकाकरण शिविर का उद्घाटन हरियााणा के डिप्टी स्पीकर रणवीर गंगवा ने दीप जलाकर किया। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कैंप में विशेष रूप से पहुंचकर कैंप का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र की संचालिका राजयोगिनी रमेश कुमारी भी उपस्थित थीं। कैंप में सिविल अस्पताल की डॉ. मोनिका बांगा के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम ने 18 वर्ष से ऊपर के सभी वर्गों के लगभग 600 व्यक्तियों को कोरोना का निशुल्क टीका लगाया। इस अवसर पर सतबीर वर्मा, ब्रह्माकुमारी अनीता, डॉ. आरपी गिलोत्रा, डॉ. राजेंद्र नैनवाल, डॉ. सोमप्रकाश व महेश आदि उपस्थित थे।

Related posts

बदलेगा मौसम, 11 और 12 दिसंबर को होगी बारिश

जनधन खातों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की राशि निकालने के लिए दिन निर्धारित

बेहतर उत्पादन व मुनाफे के लिए सब्जियों की संरक्षित खेती जरूरी

Jeewan Aadhar Editor Desk