हिसार

आदमपुर : पेट्रोल पम्प पर खड़े बुजुर्ग को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

आदमपुर,
बाइक की टक्कर से पेट्रोल पम्प पर खड़े बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर बाइक सवार को नामजद करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में ढाणी मोहब्बतपुर निवासी दयानंद प्रसाद ने बताया कि उसके पिता रामप्रताप रविवार को बस अड्डे पर किसी काम से साइकिल से गए थे। इस दौरान वे पेट्रोल पम्प पर एक मिस्त्री से बात करने में व्यस्त हो गए। कुछ ही समय बाद भादरा की तरफ से तेज रफ्तार में एक बाइक सवार आया और उसने सीधी टक्कर मेरे पिता में मार दी। गंभीर रूप से घायल पिता को लेकर ग्रामीणों के साथ वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पहुंचा। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। आदमपुर पुलिस ने मृतक रामप्रताप के बेटे दयानंद प्रसाद की शिकायत पर घुड़साल निवासी सुमित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related posts

कोविड वैक्सीन का किसी भी तरह दुष्प्रभाव नहीं : डॉ. स्नेहलता

Jeewan Aadhar Editor Desk

जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने के लिए समय की पाबंदी नहीं : उपायुक्त

आदर्श युवा क्लब आदमपुर ने लगाया रक्तदान शिविर