हिसार

हिसार: पहले ASI को मारी ईंट.. फिर हाथ पर मारा चाकू

हिसार,
ASI महाबीर सिंह पर वाल्मीकि बस्ती में एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने पहले ASI की पेट पर ईंट मारी, जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो युवक उसकी बाजू पर चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर युवक को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दज कर लिया है।

दरअसल, ASI महाबीर सिंह बिजली विभाग के एसडीओ नत्थूराम, जेई देवेंद्र कुमार व एएलएम सुरेंद्र के साथ सुबह करीब साढ़े 6 बजे ठंडी सड़क स्थित वाल्मीकि बस्ती में बिजली चोरी चैकिंग के लिए गया था। इस दौरान अनीष नामक युवक के घर पर पहुंचने पर वह गुस्से में आ गया और चैंकिग टीम के साथ गाली—ग्लौज करने लगा। जब ASI महाबीर सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की तो अनीष ने ईंट उठाकर उसके पेट में मारी दी। इसके बाद ASI ने उसे पकड़ लिया। पकड़ में आने के बाद अनीष ने अचानक ASI की बाजू पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी पकड़ से छुटकर भाग गया।

घायल ASI को बिजली विभाग की टीम ने नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना मिलने पर एचटीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित ASI के बयान के आधार पर आरोपी अनीष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

Related posts

धारा 144 के तहत कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन की अवधि को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ाया

Jeewan Aadhar Editor Desk

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाएगा हरपथ हरियाणा मोबाइल एप, फोटो डालते ही जाएगा विभाग के पास

Jeewan Aadhar Editor Desk

सेक्टर 27-28 में बदहाल सीवरेज व्यवस्था से बीमारियां फैलने का खतरा