हिसार

एचएयू की समय सारिणी में बदलाव, एक अगस्त से 5 बजे तक खुले रहेंगे कार्यालय

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कार्यालय एक अगस्त से प्रात: 9 बजे से सांय 5 बजे तक खुले रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि एक अगस्त से विश्वविद्यालय के कार्यालय खुलने का समय सुबह नौ बजे से सांयकाल पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि यह समय सारणी आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि अब विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए केवल एक नंबर गेट को छोडक़र बाकी तीनों गेट प्रात: साढ़े आठ बजे से सांय साढ़े पांच बजे तक खुले रहेंगे। दोपहर एक बजे से दो बजे तक एक घंटे का बे्रक होगा। इस दौरान कोरोना बारे केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन किया जाएगा।

Related posts

भारत प्रतिवर्ष 15 लाख आते है कैंसर की चपेट में, हिसार में ‘उम्मीद’ कार्यक्रम के तहत अमेरिकन ओंकोलॉजी इंस्टीट्यूट की सहायता से होगा उपचार

Jeewan Aadhar Editor Desk

सावधान! बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर गुमराह करने वाला गिरोह है सक्रिय

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं किसान : उपायुक्त