हिसार

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती : पाटिल

युवाओं को असफलता से सीखते हुए आगे बढऩा चाहिए, सपने तभी साकार होते हैं

हिसार,
यदि आप सपने देखते हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास में लगे रहना चाहिए। आप को सफलता जरूर मिलेगी क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
यह कहना है हिसार के एडीसी स्वप्निल रवीन्द्र पाटिल का। वे आकाशवाणी हिसार के माध्यम से युवाओं को संदेश दे रहे थे। इस अवसर पर एडीसी ने केन्द्र परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि आकाशवाणी उनके जीवन का अहम हिस्सा रही है, सिविल सर्विस की तैयारी के दौरान भी आकाशवाणी के कार्यक्रम काफी सहायक सिद्ध हुए। हिसार के एडीसी स्वप्निल रवीन्द्र पाटिल के आकाशवाणी केन्द्र पहुंचने पर केन्द्र प्रमुख पवन कुमार, तकनीकी पक्ष से योगेश कुमार और उद्घोषक विवेक कुमार ने स्वागत किया। इसके बाद उन्हें केन्द्र की कार्यप्रणाली साहित अन्य जरूरी जानकारियां दी गई।
स्वप्निल रवीन्द्र पाटिल ने आकाशवाणी के साथ विशेष बातचीत के दौरान कहा कि वे 2017 बैच के आईएएस अधिकारी है। मूलत: मुंबई से संबंध रखने वाले पाटिल का शुरूआती दौर का प्रशिक्षण हिसार में हुआ। फिलहाल वे हिसार में अतिरिक्त उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को देख रहें हैं जिसमें सर्व शिक्षा अभियान, अक्षय उर्जा विभाग, स्वच्छता अभियान के अतिरिक्त कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी के रूप में भूमिका निभा रहें हैं।
एडीसी ने अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर युवाओं से अपील की यदि उन्हें किसी भी क्षेत्र में असफला मिलती है तो उससे घबराने से काम नहीं चलेगा। आप को बार-बार प्रयास करना है और एक दिन ऐसा भी आएगा कि आप सफलता की ऊंचाइयों पर होंगे। उन्होंने कहा कि वे विज्ञान के विद्यार्थी रहे लेकिन बचपन से ही एक सपना था कि देश की सबसे बड़ी सेवा का हिस्सा बने जिसके लिए कई प्रयास किए जिसमें शुरूआती दौर में असफलता हाथ लगी लेकिन कभी निराश नहीं हुए बल्कि अपनी कमजोरियों पर कार्य किया और दुगुने उत्साह के साथ तैयारी में जुट गए। इस प्रकार आईएएस के लिए चयन हुआ।
मूल रूप से मुंबई से होने के बाद भी हरियाणा को अपनी कर्म भूमि बनाने के पीछे उन्होंने कहा कि प्रदेश के बारे में जानकारी थी कि यहां पर महिलाओं की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रही है। हालांकि पहले के मुकाबले काफी कुछ बदला है। इसके साथ ही ये हरियाणा देशभर में अपना विशेष स्थान रखता है। सरकार की बहुत सी योजनाओं की प्रथम शुरूआत हरियाणा से होती है। इसलिए आईएएस में चयन के दौरान हरियाणा प्रदेश को प्रथमिकता के तौर पर चुना। उन्होंने कहा कि देश की सेवा के लिए जरूरी नहीं है कि आप प्रशासनिक सेवाओं का हिस्सा बन कर ही देश की सेवा कर सकते हैं। आप जिस भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, यदि वहां ईमानदारी के साथ देशहित को ध्यान में रखते हुए कार्य करेंगे तो ये भी देशसेवा ही है। यदि सभी इस प्रकार की सोच के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए तो देश की तस्वीर बदली जा सकती है।
सर्व शिक्षा अभियान बारे एडीसी ने कहा कि कोरोना के दौर में बच्चों के पठन-पाठन के लिए चुनौती बड़ी जरूर रही लेकिन सभी शिक्षकों के सहयोग से सभी बच्चों तक शिक्षा पहुचाने का प्रयास किया गया। ऑनलाईन परिपाटी के माध्यम से बच्चों को जोड़ा गया और यही प्रयास रहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों की पढ़ाई भी जारी रहे। आकाशवाणी केन्द्र हिसार आने पर केन्द्र प्रमुख पवन कुमार ने एडीसी स्वप्निल रवीन्द्र पाटिल को स्मृति चिन्ह भेट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर योगेश कुमार, विवेक कुमार, संदीप कुमार, महिपाल सिंह, कमल और सुनील सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणवीं कलाकार एनी. बी. की आपत्तिजनक फोटो वायरल, पति ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट की दर्जनों आपत्तिजनक पोस्ट

चौधरीवास टोल पर धरना जारी, कानून वापसी की मांग पर गरजे किसान

Jeewan Aadhar Editor Desk

20 जनवरी 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम