हिसार

श्री कृष्ण प्रणामी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव

‘खेतां मै बोल्यों मोरड़ो म्हें तो झूलो झूलांगा छोरड़ो’


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

आदमपुर,
भादरा रोड स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीज महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने झूले पर पींग लगाई और सावन के गीत गाए। ‘खेतां मै बोल्यों मोरड़ो म्हें तो झूलो झूलांगा छोरड़ो’, ‘बागां म्ह झूला डल रह्या आ जो मेरी सखियों’ जैसे श्रवाणी गीत गाकर छात्राओं ने म​होत्सव को चार चांद लगा दिए।

तीज महोत्सव का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर अशोक बंसल ने झूला झूलकर किया। उन्होंने बताया कि तीज के दिन झूले झूलना और पतंगबाजी का आनंद लिया जाता है। वास्तव में यह महोत्व समाज में प्रेम का संदेश लेकर आता है। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को टोफियां बांटी गई और स्कूल टाइम के बाद भी झूला झूल रहे विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई।

इस दौरान स्कूल के प्राचार्य राकेश सिहाग ने बताया ​कि तीज महिलाओं को समर्पित उत्सव है। इसका संबंध भगवान शिव वा मां पार्वती के पुर्नमिलन से है। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश व यूपी जैसे बड़े प्रदेशों में श्रावणी तीज को लेकर काफी उत्साह रहता है। पूरे सावन के महिने पींग डाली जाती है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख प्रोमिला बिश्नोई ने बताया कि स्कूल में कोविड नियमों को ध्यान में रखकर तीज महोत्सव को मनाया गया। इस दौरान 10—10 बच्चों के समुह को एक समय में बुलाया गया और झूले दिए गए। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल कुलदीप शर्मा, अनीता शर्मा, नीलम बिश्नोई, अनीता कोहली, पूनम बिश्नोई, चेतना सोलंकी, श्रवण कुमार, महेश भादु, भगवान दास, संदीप राठौर, अभिषेक शर्मा, विकास सोनी सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने मनाई भगवान परशुराम जयंती

Jeewan Aadhar Editor Desk

एचएयू के राजकीय उच्च विद्यालय में जरूरतमंद बच्चों को वितरित की स्कूल ड्रेस व अन्य सामान

Jeewan Aadhar Editor Desk

गलत जानकारी देने पर आदमपुर तहसीलदार, हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम को पूरे रिकार्ड के साथ पेश होने का आदेश