हिसार

मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने व पैदावार में बढ़ोतरी के लिए दिया केेंचूआ खाद बनाने का प्रशिक्षण

केंचूआ खाद उत्पादन तकनीक विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का समापन

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान में केंचुआ खाद उत्पादन तकनीक विषय पर तीन दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को अपने खेत की मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने व फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए केंचुआ खाद तैयार करने की तकनीकों के बारे में बताया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज के निर्देशों एवं विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. रामनिवास ढांडा के मार्गदर्शन में संस्थान में लगातार किसानों के लिए ज्यादा से ज्यादा इस तरह के प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। संस्थान के सह निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. अशोक कुमार गोदारा ने बताया की किसान वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। इसे अलावा वर्मी कम्पोस्ट को मिट्टी में मिलाने से उसकी उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है और फसलों में पैदावार व गुणवत्ता में बढ़ोतरी होती है।
प्रशिक्षण के संयोजक डॉ. संदीप भाकर ने बताया कि केंचुआ खाद को तैयार करने की जानकारी प्रत्येक किसान को होनी चाहिए। इस खाद में सामान्य गोबर की खाद की तुलना में अधिक मात्रा में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश एवं सूक्ष्म तत्व पाए जाते हैं। यह खाद भूमि की ऊपजाऊ क्षमता में टिकाऊपन लाती है और फसलों की गुणवत्ता में सुधार करती है। डॉ. रविकांत ने केंचुए की विभिन्न प्रजातियों व उनके जीवन चक्र के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही केंचुआ खाद तैयार करने में केंचुओं की भूमिका के बारे में भी बताया। डॉ. रामधन जाट ने केंचुआ खाद तैयार करने में प्रयोग होने वाले कार्बनिक पदार्थों तथा केंचुआ खाद की यूनिट संरचना की जानकारी दी। डॉ. रामस्वरूप दादरवाल ने यह खाद तैयार करने की विभिन्न विधियों, केंचुआ खाद की छनाई, खाद से केंचुओं को अलग करने एवं वर्मी बार तैयार करने की विधि की विस्तृत जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में सहायक मृदा वैज्ञानिक डॉ. पूजा ने केंचुआ खाद बनाने के दौरान ध्यान में रखी जाने वाली बातों को बताया जिसमें उचित तापमान एवं नमी बनाए रखना, ताजे गोबर का प्रयोग ना करना व वायु संचार के लिए बैड में खाद की पलटाई के बारे में बताया। डॉ. निर्मल कुमार ने केंचुआ खाद उत्पादन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाने में होने वाले खर्चों तथा उससे प्राप्त होने वाली आय की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण में प्रदेशभर के 30 किसानों ने हिस्सा लिया।

Related posts

वर्तमान समय परमात्मा के अवतरण का समय

Jeewan Aadhar Editor Desk

अधिकारियों ने किया गेहूं उठान टेंडर में करोड़ों की हेरफेर—बजरंग दास गर्ग

साईबर सैल ने बरामद किए 45 मोबाइल, असल मालिकों को सौंपे