हिसार

संजीवनी अस्पताल से हटाये गए 35 कर्मचारियों का धरना जारी

हिसार,
स्वास्थ्य विभाग ठेका कर्मचारी यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले चौ.देवीलाल संजीवनी अस्पताल से हटाये गए 35 कर्मचारियों का उपायुक्त कार्यालय पर चल रहा धरना 11वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता पूजा, सुनील, रेनू, पूनम, सीमा, शशि व रेखा ने संयुक्त रूप से की।
धरने पर बैठे कर्मियों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों में हटाये गए कर्मियों को बहाल करना, तीन माह की बजाये दो माह का वेतन देने, सुरक्षा की गारंटी देने की मांग शामिल हैं। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में शशि, पूजा, सुनील, रेखा, रेणू, पूनम, सीमा मोर, सरोज बाला, भतेरी देवी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

असंगठित दिहाड़ी मजदूर योजना के लिए 3785 लोगों ने किया आवेदन : संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल

जग में सुंदर है बस दो नाम, जय श्री श्याम और जय हनुमान

Jeewan Aadhar Editor Desk

भोली—सी पूजा के शातिराना काम, हिसार पुलिस की पूछताछ में सामने आया पूजा का असली रुप

Jeewan Aadhar Editor Desk