हिसार

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रदर्शन के बाद जागा प्रशासन

कर्मचारियों को मिला दो माह का वेतन

हिसार,
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई ने अध्यक्ष ताराचंद बैनीवाल की अध्यक्षता में अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर श्रमिक दिवस मनाया और दो माह से वेतन नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बिजली निगम अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया, जिसके बाद सभी अनुबंधित कर्मचारियों के खाते में ठेकेदार द्वारा वेतन डाल दिया गया।
इससे पूर्व अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय मजदूर संविदा संघ दिनेश वशिष्ठ ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ठेकेदार व निगम अधिकारियों को कर्मचारियों की कोई चिंता नहीं है। कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है और जोखिम भरा कार्य होने पर उनको कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनुबंधित कर्मचारियों को दो महीनों से वेतन न मिला है, जिसके कारण अनुबंधित कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व ठेकेदारों द्वारा श्रम कानूनों की अवहेलना लगातार की जा रही है जिसे संगठन सहन नहीं करेगा।
प्रांत मंत्री भारतीय मजदूर संघ एवं प्रांतीय ठेका प्रभारी हरियाणा देवीलाल गुराना ने कहा कि निगम व ठेकेदारों द्वारा अनुबंधित कर्मचारियों का जमकर शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन देना तो दूर की बात है जिस किसी कर्मचारी के साथ कोई दुर्घटना हो जाए तो उसके परिवार को किसी भी प्रकार की सहायता राशि भी इनके द्वारा नहीं दी जाती। साल-साल भर दफ्तरों के चक्कर कटवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि ना समय पर वेतन है और ना ही विभाग में मान सम्मान है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के लिए जीवन यापन कर पाना भी मुश्किल हो गया है।
इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रम श्योराण ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि संगठन कर्मचारियों की आवाज को दबने नहीं देगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विकास बैनीवाल, जिला कोषाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, जिला सलाहकार जयवीर रंगा, राजकुमार शर्मा, सहसचिव रामकेश श्योराण, विजयपाल शर्मा, अशोक श्योराण, दिलबाग, प्रदीप पान्नू, ईश्वर गुंदली, शैलेन्द्र कुंडू, सत्यनारायण लोहान, कर्ण सिंह, मनजीत उमरा, संदीप मिलकपुर, मोनू मेहंदा, मंदीप पान्नू, रवि, संजीव उमरा, वीरेंद्र मुंढाल, प्रदीप, ललित, विजय, दयानंद, बलजीत ढाका, अमित, राधेश्याम, सुशील चाहर, दिनेश, वीरेंद्र बगला, मंदीप, सुरेश, राममेहर व अजय आदि कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

महिला एमपीएचडब्ल्यू को नियमित भर्ती में अनुभव के अंक दे सरकार : एसोसिएशन

Jeewan Aadhar Editor Desk

सब्जी हुई महंगी, गृहणियां बोली-मनमानी कर रहे विक्रेता..सरकार करे कंट्रोल रेट जारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 10 व 11 को, 99 केंद्रों के लिए दिशा—निर्देश जारी