हिसार

लायंस क्लब बरवाला सिटी का फ्री मैडिकल कैंप 19 सितंबर को : रणधीर धीरू

बरवाला,
लायंस क्लब बरवाला सिटी द्वारा 19 सितंबर रविवार को सिंह सभा धर्मशाला में फ्री मैडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए क्लब प्रधान लायन रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि कैंप प्रात: 10 बजे से लेकर सायं 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंप में MJF एस पी गोयल प्रथम प्रान्तपाल लायंस क्लब 321A3, पूर्व पार्षद मोनू संदूजा व पूर्व पार्षद प्रतिनिधि ताराचंद नलवा मुख्यातिथि होंगे।
क्लब प्रधान रणधीर सिंह धीरू ने बताया कि कैंप में डा. अमन बरवाला, डा. प्रियंका, डा. अंकुर कामरा, डा. विवेक डूडेजा, डा. करण अलावादी व डा. अजय अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि क्लब द्वारा अपने सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत इस मैडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बरवाला व आसपास के गांवों के लोगों से इस कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

शराब की बिक्री पर रोक लगाने बारे सरकार की पहल सराहनीय : धूपवाला

फर्जी तरीके से बिलों की पेमेंट लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ हो कार्यवाही : यूनियन

प्रदर्शन में उमड़ी भीड़ से उत्साहित आंगनवाड़ी महिलाओं ने दी कड़े आंदोलन की चेतावनी

Jeewan Aadhar Editor Desk