हिसार

आदमपुर में टैक्सी स्टैंड पर विवाद में एक घायल,मामला दर्ज

आदमपुर,
टैक्सी स्टैंड पर हुई मारपीट को लेकर आदमपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर निवासी जगदीश ने आरोप लगाया कि शनिवार को हुडा पार्क के पास स्थित टैक्सी स्टैंड पर वो अपनी गाड़ी खड़ी करके बैठा था। इसी दौरान मंडी आदमपुर निवासी विजय मौके पर आया और गाड़ी करने को लेकर विवाद करने लगा। उस दौरान उसे मौके से समझाकर वापिस दिया। शाम को विजय दोबारा आया और बिना बात किए ही अचानक उस पर डंडों से हमला कर दिया। बाद में मेरा शोर सुनकर अन्य ड्राइवर मौके पर आए तो विजय जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

घायलावस्था में उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल में रैफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित जगदीश की शिकायत पर विजय पर विभिन्न धाराओं के तहत माला दर्ज कर लिया है।

Related posts

हिसाब मांग रहे है सेक्टरवासी, देने में कतरा रहा है ​हुडा विभाग—सोमवार को कार्यालय में सेक्टवासी आखिरी बार मांगेगे हिसाब

ऑटो मार्किट में कोरोना वैक्सीन कैम्प में 116 ने लगवाये टीके

जाट शिक्षण संस्था प्रदेश भर में बना रही अपनी अलग पहचान- सलेमगढ़

Jeewan Aadhar Editor Desk