हिसार

आदमपुर की अनाज मंडी में सम्भलकर आना, मच्छर—मक्खियों का फैला सम्राज्य, वातावरण में बदबू का कब्जा

आदमपुर,
बरसात के पानी से करोड़ों रुपयों का नुकसान उठा चुके अनाज मंडी के व्यापारी इन दिनों मक्खियों और मच्छरों से परेशान है। बरसात से भीगे अनाज की बदबू अब तक वातावरण में छाई हुई है। बिना रुमाल के बाहर का आदमी अनाज मंडी में प्रवेश नहीं कर सकता। आलम यह है कि अनाज मंडी में बदबू, मक्खियों व मच्छरों के कारण बुखार का दौर चल पड़ा है।

चला बुखार का दौर
मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक पखवाड़े से अनाज मंडी में बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसका कारण यहां पनप रहे मच्छरों व मक्खियों को माना जा रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में हर दूसरा बुखार का मरीज अनाज मंडी से आ रहा है। हलांकि प्राइवेट अस्पताल के डाक्टर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे, लेकिन अस्पतालों में उमड़ रही भीड़ में अनाज मंडी के चेहरे अलग से दिखाई दे रहा है।

भीगा अनाज सुखाने से बढ़ी परेशानी
दरअसल, बरसात में भीगा अनाज अब व्यापारी अपनी दुकानों के आगे, शेड के नीचे या फिर आसपास की फैक्ट्रियों के पड़ाव पर सुखाने के लिए फैला रहे हैं। इससे वातावरण में बदबू छाई रहती है और मक्खियों और मच्छरों के लिए काफी अनुकूल स्थिती का निर्माण हो रहा है। यहीं कारण है कि अनाज मंडी के कारण पूरे शहर में मक्खियां व मच्छर फैलने लगे हैं।

फोगिंग की मांग
अनाज मंडी के निवासियों का कहना है कि अनाज के भीगने से हुई बदबू के कारण मक्खियों और मच्छरों का सम्राज्य यहां स्थापित हो गया है। ऐसे में लोगों का बीमार होना स्वभाभिवक ही है। मच्छर और मक्खियों से छुटकारे के लिए प्रशासन को यहां पर फोगिंग करवानी चाहिए। प्रशासन ने समय रहते यहां पर फोगिंग नहीं करवाई तो आने वाले समय में यहां पर विभिन्न मक्खी—मच्छर जनित बिमारियां फैलने का भय बना हुआ है।

क्या बोली मार्केट कमेटी सचिव
अनाज मंडी व कपास मंडी में फैली गंदगी के बारे में जब मार्केट कमेटी के सचिव जयावंति से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बरसात से बाद भीगे अनाज से फैली गंदगी व खराब अनाज को मंडी से उठवा दिया हैं इसके अलावा सफाई कर्मचारियों से सफाई भी करवा दी गई हैं। सोमवार को अनाज मंडी में दवाई का छिड़काव भी करवाया जाएगा।

क्या बोली एसएमओ
नागरीक अस्पताल की एसएमओ डॉ. स्नेहलता जिंदल का कहना है कि अभी तक नागरिक अस्पताल में डेंगू से संबधित किसी प्रकार का मरीज नहीं आया हैं। जहां तक शहर में फोगिंग करवाने का सवाल हैं ये सीएचसी सीसवाल या जिला स्वास्थ्य विभाग ही करवा सकता हैं।

Related posts

ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के हिसार डिपो के सांगठिन चुनाव के लिए तीन ने भरा प्रधान पद के लिए नामांकन

Jeewan Aadhar Editor Desk

हिसार में 9 वार्डों के आए परिणाम, प्रदेश भर में पार्षदों में कांटे की टक्कर

Jeewan Aadhar Editor Desk

एक्सटेंशन लेक्चरर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने उपायुक्त कार्यालय में सौंपा ज्ञापन