हिसार

दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में तीन वर्षों से दंत रोगियों का इलाज कर रहे डॉ. साहिल बजाज

हिसार,
भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा की ओर से न्यू ऋषि नगर में संचालित दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर साहिल बजाज (बीडीएस) पिछले तीन वर्ष से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टर साहिल बजाज द्वारा दांतों से संबंधित इलाज जैसे दांतों की भराई, दांतों की नसों का इलाज, दांतों के पीलेपन का इलाज, टेढ़े मेढ़े दांतों का इलाज, दांतों में रंगों की भराई, दांतों की सफाई, दांत व जबड़ा लगाना, फिक्स दांत लगाना, अक्कल जाड़़ निकालना, दांतों के एक्स-रे की सुविधा, दांतों की कैप लगाना, दांतों में झनझनाहट का इलाज, दांत निकालना, मसूड़ों का इलाज, नकली दांतों का सैट आदि का इलाज किया जाता है। डॉक्टर साहिल बजाज द्वारा प्रतिदिन औसतन 25 मरीजों की जांच व इलाज किया जाता है जो कि अपने आपमें एक महान सेवा कार्य है।
केंद्र के अध्यक्ष सीए रामनिवास अग्रवाल एवं सचिव सुरेंद्र कुच्छल ने डॉक्टर साहिल बजाज की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए आमजन से अनुरोध किया कि आवश्यकता अनुसार अपने दांतों की जांच करवा कर अनुभवी डॉक्टर साहिल बजाज की सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि यह सारी सेवाएं नाम मात्र शुल्क पर दी जा रही हैं तथा असहाय लोगों को यह सेवाएं नि:शुल्क दी जा रही है। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता परिषद हरियाणा शाखा हिसार द्वारा इसी केंद्र में न्याय केंद्र की स्थापना की गई है जिसमें जरूरतमंद व्यक्तियों को सभी प्रकार की कानूनी सलाह निशुल्क प्रदान की जा रही है जिसका समय प्रत्येक रविवार प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। अधिवक्ता परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एडवोकेट राजेश जैन, अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सचिव संदीप चोपड़ा, कोषाध्यक्ष विजय टक्कर व अन्य सदस्यों की देखरेख में न्याय केंद्र चलाया जा रहा है। दिव्यांग केंद्र के अध्यक्ष सीए रामनिवास अग्रवाल ने बताया कि गत रविवार को एडवोकेट राधेश्याम सोनी एवं दीपक गुप्ता द्वारा आठ लोगों को कानूनी सलाह प्रदान की गई। जरूरतमंद व्यक्ति केंद्र में आकर प्रतिष्ठित वकीलों द्वारा कानूनी सलाह ले सकता है।

Related posts

18 जुलाई 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

आदमपुर : कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की मौत, पोर्टल पर हुई अपडेट

गुजवि ने स्नातकोत्तर कोर्सिज में दाखिले के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई : बंसल

Jeewan Aadhar Editor Desk