हिसार

शिक्षा ही हर समस्या का हल : अशोक कुमार गर्ग

हिसार,
किसी भी सभ्य, सुसंस्कृत, सुसंगठित व समुंनत समाज का आधार शिक्षा है। शिक्षा के द्वारा ही हर समस्या का हल खोजा जा सकता है। नर-नारी दोनों को समान रूप से शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार होना चाहिए। नारी पर दो परिवारों को संभालने का दायित्व होता है, इसलिए नारी का शिक्षित होना अत्यावश्यक है। सशक्त व शिक्षित नारी ही समाज के उत्थान व देश के विकास को नया मोड़ दे सकती है।
यह बात नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में पड़ाव चौक स्थित पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करके उनके जीवन, समाज व राष्ट्र के प्रति उनके दृष्टिकोण, लक्ष्य और मनोभावों को जाना। इसके साथ-साथ आयुक्त ने भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले के संघर्ष की कहानी बताते हुए अपने जीवन के निजी अनुभव विद्यार्थियों के साथ सांझा किए। उन्होंने समाज की वर्तमान स्थिति से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए बताया कि वे अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हुए, कैसे दयालु, कर्मठ व ईमानदर नागरिक बनकर समाज, प्रदेश व देश का भला कर सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधान नारायण दास बंसल व प्रशासक एवं प्राचार्य सत्येंद्र गोयल ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर संस्था के सचिव सुरेंद्र सिंगल, प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा, अशोक कुमार बंसल, उदयसिंह खलीफा, गंगा प्रसाद मौर्या, श्रीमती अंगूरी देवी, श्रीमती ऊषा गर्ग, श्रीमती अनीता गर्ग, श्रीमती डॉ. संगीता के साथ-साथ समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहा।

Related posts

आदमपुर : सिलाई सीखने गई युवती लापता

Jeewan Aadhar Editor Desk

रोडवेज कर्मचारियों के देय लाभों का तुरंत भुगतान करे हिसार डिपो प्रशासन : रामसिंह बिश्नोई

मथुरा-वृंदावन पारिवारिक बस यात्रा 29 को होगी रवाना

Jeewan Aadhar Editor Desk