हिसार

परमात्मा दुष्टों को देता दंड, धर्मात्माओं की करता रक्षा : स्वामी ब्रह्मानंद

आर्य समाज नागोरी गेट के 135वें वार्षिकोत्सव में दूसरे दिन विद्वानों ने दिए प्रवचन

हिसार,
आर्य समाज नागोरी गेट का 135 वां वार्षिक उत्सव आज प्रात:काल सत्र में हवन यज्ञ से आरंभ हुआ। यजमान शशि कला आर्या, निखिल आर्य, मुनीराम आर्य, महेंद्र सिंह आर्य व देवपाल आर्य ने बड़ी श्रद्धा से हवन यज्ञ को संपन्न किया। यज्ञ का संपादन कर्मवीर शास्त्री ने किया तथा मंच संचालन स्वामी ब्रह्माानंद ने किया।
प्रात: काल सत्र को संबोधित करते हुए पूज्य स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने स्वस्थ जीवन जीने के लिए बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए तीन स्तंभ हैं आहार, निद्रा व ब्रह्मचर्य। आहार तीन प्रकार का होता है। सात्विक, राजसिक और तामसिक। मानव निर्माण में सात्विक भोजन का विशेष स्थान है जो तामसिक भोजन करते हैं उनकी आत्मिक उन्नति नहीं होती है। आत्मिक उन्नति के अभिलाषी को सदैव सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए। परमात्मा दुष्टों को दंड देता है धर्म आत्माओं की रक्षा करता है। अहिंसा, सत्य, करुणा, प्रेम और न्याय ही धर्म है। इन गुणों को जो धारण करता है वह धर्मात्मा व महात्मा कहलाता है। ईश्वर जगत का पालन पोषण व रक्षा करता है।
पानीपत से पहुंचे भजनोपदेशक पं. रामनिवास आर्य ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में बच्चों को 6 बातें धारण करनी चाहिए। बुराई से बचें, बड़ों का सम्मान करें, ब्रह्मचर्य का पालन, अपनी विद्या को ध्यान से पढऩा, राष्ट्र से प्रेम और सभी व्यसनों से बचना। उन्होंने देशभक्ति और प्रभु भक्ति के भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। ‘मेरे देश के जवान लड़े सीना तान-तान, हुए सैनिक वीर जवान, कहानी हिंदुस्तान की’ भजन सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में प्रधान हरिसिंह सैनी, मंत्री नरेंद्रपाल मिगलानी, गोपीचंद आर्य, बलदेव नाशा, रामकुमार आर्य, ईश आर्य, दीपक कौशिक, देवेंद्र सैनी, सत प्रकाश गोयल, दलबीर आर्य, ईश्वर सिंह आर्य, रामसहाय चुघ, मोहन सिंह सैनी, अवनीश आर्य, सुरेंद्र रावल, देवदत्त शास्त्री, डॉ. सविता आचार्य कन्या गुरुकुल, प्रेम गाबा, विजयपाल खेदड़, सुधीर शर्मा, युद्धवीर सिंह आर्य, प्रमोद लांबा, कुलदीप, महावीर सिंह आर्य, सुरेश मदान, राजेंद्र आर्य, आचार्य सत्यकाम, बलराज मलिक, राधेश्याम आर्य, आजाद मुनि, जयवीर सोनी, नेपाल सिंह वर्मा, नंदलाल चोपड़ा व कुलदीप ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आदमपुर : ऑयल मिल में चोरी, मशीनों के पार्ट तक निकाल ले गए चोर

Jeewan Aadhar Editor Desk

पत्रकार कुलश्रेष्ठ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जलघर के तल को पक्का करने में लीपापोती, दलदल के ऊपर ही बनाया जा रहा जलघर तलहटी का फर्श : हिन्दुस्तानी