हिसार

एचएयू में सेवानिवृत कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन

कुलपति प्रो. कम्बोज ने की सभी के सेवाकाल की प्रशंसा

हिसार,
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में आज सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने अक्टूबर व नवंबर माह में सेवानिवृत हुए 3 शिक्षक व 15 गैर शिक्षक कर्मचारियों को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कुलपति ने इन सेवानिवृत कर्मचारियों कर्मचारियों द्वारा सेवाकाल दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा की और उनके स्वस्थ एवं सुखी भविष्य की कामना की भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी सेवानिवृत्ति इस विश्वविद्यालय को बड़ी संख्या में अपने योग्य अनुभवी एवं मेहनती कर्मचारियों को खोना पड़ रहा है। उन्होंने कहा प्रसिद्धि की जिस शिखर पर राज्य विश्वविद्यालय पहुंचा है यह उन जैसे मेहनती, योग्य एवं कर्मठ कर्मचारियों की सेवा का ही परिणाम है यह कर्मचारी अपने कनिष्ठ सहयोगियों के लिए प्ररेणा स्त्रोत सिद्ध होगें। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से कहा कि सेवानिवृत कर्मचारी जब भी अपनी किसी समस्या या कार्य से उनके पास आये तो उनके कार्य को प्रथामिकता दी जाएं।
कुलसचिव डॉ. एसके महत्ता ने भी इन सेवानिवृत कर्मचारियों को शुभकामना दी। उन्होने इन्हे स्वस्थ रहने के लिए आराम से बैठने की उपेक्षा क्रियाशील बने रहने को कहा। इससे पूर्व वित्त नियंत्रक नवीन जैन ने उनका स्वागत किया और उन्हें सेवानिवृति पर मिलने वाले सभी लाभों और बैंक से पेंशन प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कुलपति के विशेष कार्यकारी अधिकारी डॉ. अतुल ढींगडा, कुलपति सचिव कपिल अरोड़ा व उप वित्त नियंत्रक शोभित कपूर भी उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय से सेवानिवृत हुए शिक्षकों/वैज्ञानिकों में डॉ बिमलेंद्रा कुमारी, डॉ. अनिल गोदारा, व डॉक्टर जोगेंद्र सिंह जबकि गैर शिक्षक कर्मचारियों में डॉ. राजेंद्र कुमार गौड़, अनिल कुमार अग्रवाल, संजीव भाटिया, रामसिंह, तुलसीराम, इंद्रकुमार व हरि बहादुर सहित श्रीमती सरिता गुप्ता, श्रीमती परमिंदर कौर, श्रीमती तुषला कुमारी, रामचंद्र, रोहताश, कृष्णा, राम प्यारा वह बलवंत शामिल हैं।

Related posts

किसान फसल बीमा : एक माह में मुआवजा दो, अन्यथा पुलिस में मामला दर्ज करवाओ : दुष्यंत चौटाला

आदमपुर : समाजसेवी विजय सोनी का निधन

Jeewan Aadhar Editor Desk

किचन वेस्ट से बनाई खाद सस्ते दामों पर निगम ने शहरवासियों को करवाई मुहैया

Jeewan Aadhar Editor Desk