हिसार

बाबा बालक नाथ की 28वीं पैदल यात्रा लुधियाना के लिए 25 को होगी रवाना

हिसार,
तरसेम नगर स्थित बाबा बालक नाथ एवं दुर्गा माता मंदिर में 28वीं पैदल यात्रा मंदिर प्रांगण से 25 दिसंबर को लुधियाना के लिए रवाना होगी। पैदल यात्रा के रवाना होने से पहले मंदिर प्रांगण में कोरोना नियमों का पालन करते हुए सत्संग का आयोजन किया जाएगा व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मंदिर के मुख्य सेवक रामचरण गुप्ता ने बताया कि पैदल यात्रा सत्संग-कीर्तन करती हुई हिसार, बरवाला, उकलाना, टोहाना, मुनक, लहरागागा, सुनाम, संगरूर, धुरी, मलेरकोटला, डेलो रंगिया होते हुए लुधियाना स्थित बाबा बालक नाथ एवं दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में एक जनवरी को पहुंचेगी। लुधियाना मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर भगत संजीव कुमार श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे। श्री गुप्ता ने बताया कि पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जोश है और हर वर्ष पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। श्री गुप्ता ने बताया कि इस बार पैदल यात्रा में पुरूषों के साथ-साथ महिला व बच्चों की संख्या भी काफी रहेगी।

Related posts

13 नवंबर को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

लगातार चोरी व लूटपाट की घटनाओं से व्यापारी व आम जनता भयभीत : गर्ग

हिसार :ताऊ ने भतीजे की कर दी हत्‍या, आठ महीने में तीसरा मर्डर