हिसार

ये कालीरावण है राहुल बाबा! यहां से चोरी करके निकलना है नामुंकिन

आदमपुर,
कालीरावण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से एक कट्टा चावल चुराना दो युवकों काफी भारी पड़ा। चोरी करते हुए उनको ग्रामीणों ने देख लिया और मौके पर दबोच लिया। बाद में डीडीओ को बुलाकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब 3 बजे राहुल नायक व संदीप ने स्कूल में घुसकर मिड—डे—मील के चावल चुरा लिए। इसी दौरान गांव के 2 युवक सुरेश और सुनील आ गए। दोनों ने चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया और इसकी सूचना डीडीओ भगवान दास को दी। सूचना मिलते ही भगवान दास मौके पर पहुंचे और स्टॉक की जांच की। इस दौरान 1 कट्टा चावल कम मिला।
भगवान दास ने मामले की सूचना अग्रोहा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों चोरों को हिरासत में ले लिया।

Related posts

गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल में उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण व परेड़ का निरीक्षण

एटीएम का पासवर्ड पूछकर टीचर दंपति को लगाया 35 हजार का चूना

हिसार संघर्ष समिति ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन

Jeewan Aadhar Editor Desk