हिसार

माता सावित्री बाई फुले मार्ग का मेयर व निगमायुक्त ने किया उद्घाटन

माता सावित्री बाई फुले से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में सभी करेंगे काम

महिला शिक्षा की अलख को बढ़ाएंगे आगे : निगमायुक्त

हिसार,
देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर सैनी समाज द्वारा पुरानी सब्जी मंडी चौक स्थित शूरसेन पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंप चौक व सब्जी मंडी चौक से पड़ाव चौक तक जाने वाले मुख्य मार्ग का नाम सावित्री बाई फुले रखा गया है। मेयर गौतम सरदाना व निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने नारियल फोडक़र व रिबन काटकर मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरिसिंह सैनी, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, मुकेश सैनी व विभिन्न वार्डों के पार्षद व सैनी समाज के मौजिज लोग मौजूद रहे।
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि आज बेहद खुशी का अवसर है। माता सावित्री बाई फुले ने 150 वर्ष पहले सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उन्होंने सामाजिक बदलाव लाने का कार्य किया था। महिला शोषण के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई और बेटियों को शिक्षित करने का कार्य किया। मेयर ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले के नाम पर मार्ग के नाम को स्वीकृति प्रदान के लिए पूरे हाउस का धन्यवाद करता हूं। उम्मीद है कि पूरा हाउस मिलकर इसी प्रकार सामाजिक विकास के कार्य करता रहेगा। मेयर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज भी काम करने की जरूरत है। नगर निगम प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में लाइब्रेरी बनाकर कार्य किया जा रहा है। आज प्रत्येक वार्ड में लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है और 8 लाइब्रेरी निगम प्रशासन खोल चुका है। शिक्षा के क्षेत्र में शहर के किसी होनहार बच्चे को हम पिछडऩे नहीं देंगे।
निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने माता सावित्री बाई फुले के चरित्र पर प्रकाश डाला। निगमायुक्त ने समाज के लोगों को माता सावित्री बाई फुले द्वारा सामाजिक बदलाव व शिक्षा के लिए किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। किसी प्रकार उन्होंने लड़कियों की शिक्षा, विधवा विवाह के लिये संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने सामाजिक विरोध के बावजूद 50 स्कूल विशेष रूप से लड़कियों के लिये खोले। माता सावित्री बाई फुले को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनकी महिला शिक्षा की अलख को आगे बढ़ाये और लड़कियों को बेहतर शिक्षा दे।
इस अवसर पर पार्षद अनिल जैन, भूप सिंह रोहिल्ला, डा. उमेद खन्ना, मनोहर लाल, जयप्रकाश, जगमोहन मितल, अमित ग्रोवर, प्रीतम सैनी, पिंकी शर्मा, मनोनीत पार्षद राजपाल मांडू, कैप्टन नरेंद्र शर्मा, सतीश सुरलिया, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिय़ा, पंकज दीवान, सुशील शर्मा, नगर निगम सचिव राहुल सैनी व सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।

Related posts

आदमपुर में रक्तदान उत्सव हुआ शुरु, रक्तदान के लिए युवाओं में दिखा जोश

नव प्रशिक्षित स्नातक विद्यार्थियों के लिए पशु चिकित्सक शपथ समारोह का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk

काजला धाम में फूटा कोरोना बम, 5 पुजारी व 5 कर्मचारी मिले पॉजिटिव

Jeewan Aadhar Editor Desk