हिसार

राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होगी रोडवेज कर्मचारी यूनियन

पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध व अन्य मांगों पर 23-24 फरवरी को होगी हड़ताल

हड़ताल के लिए कर्मचारियों से संपर्क शुरू : राजबीर दुहन

हिसार,
हरियाणा कर्मचारी महासंघ, एटक व ट्रेड यूनियनों के आह्वन पर 23 व 24 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज कर्मचारी यूनियन भी शामिल होगी। हड़ताल की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
रोडवेज कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान ओमप्रकाश ग्रेवाल, महासचिव जयवीर घणघस व हिसार डिपो प्रधान राजबीर दुहन ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी नीति अपनाकर व वादाखिलाफी कर कर्मचारियों को आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है। इसी के चलते कर्मचारियों ने 23-24 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की निजीकरण नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों में भारी गुस्सा है। प्रदेश की सरकार ने बार-बार कर्मचारियों की लंबित मांगों को नाजायज मानते हुए रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। सरकार ने मानी गई मांगों को लागू करने की बजाए कर्मचारियों को पहले से मिल रही सुविधाएं छीन कर जले पर नमक छिडक़ने का काम किया है। उन्होंने 23-24 फरवरी हड़ताल की प्रमुख मांगों का जिक्र करते हुए कहा सभी विभागों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पदों पर पक्की भर्ती करना योग्यता के आधार पर चालक को तकनीकी निरीक्षक के पद पर प्रमोट करना, 1992 से लेकर 2002 तक के कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, बकाया बोनस का भुगतान करना, निजी बसें ठेके पर लेने की नीति रद्द करना, अनुकंपा अधिनियम 1964 को पहले की भांति लागू करने की मांगे शामिल है।
रोडवेज नेताओं ने बताया कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने की नीति में लगाई गई शर्तें हटाने, कोरोना महामारी से मृतक रोडवेज कर्मचारियों के परिवारों को एक्सग्रेसिया बीमा पॉलिसी के तहत 50 लाख रूपये मुआवजा देने, वेतनमान अपग्रेड करने, परिचालक व लिपिकों का 35400 वेतनमान अपग्रेड करने सहित अन्य कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने, सभी कर्मचारियों को 5000 रूपये जोखिम भत्ता देने, कच्चे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, रोडवेज के बेड़े में 10 हजार बसें शामिल करना, परिवहन समिति की बसों को लंबे रूटों पर परमिट देने की नीति को रद्द करना भी मांगों में शामिल है।
हिसार डिपो प्रधान राजबीर दुहन ने कहा कि एटक व ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर होने वाली इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए रोडवेज कर्मचारियों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाते हुए मांगों व समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।

Related posts

क्लेम व जुर्माना न भरने पर जमीन होगी नीलाम

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना को हराकर घर लौटे युवक का फूल बरसाकर किया स्वागत

किसान सुक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाएं-जल बचाएं : उपायुक्त