हिसार

हकृवि कैलेंडर में चौ. चरण सिंह का चित्र हटाना निंदनीय : सूबे सिंह आर्य

चित्र के साथ पुन: केलेंडर प्रकाशित करे हकृवि प्रशासन

हिसार,
पूर्व जिला पार्षद एवं कालीरामणा खाप के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव सूबे सिंह आर्य ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वार्षिक शैक्षणिक केलेंडर से चौ. चरण सिंह का चित्र हटाए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भावनापूर्ण व साजिशवश किया गया निंदनीय कार्य है जो कि बेहद गलत है।
सूबे सिंह आर्य ने कहा कि हकृवि के केलेंडर से चौ. चरण सिंह का फोटो हटाया जाना हरियाणा सरकार व विश्वविद्यालय के शासन प्रशासन की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। इस बात से हरियाणा के किसानों में भारी रोष और पूरा ग्रामीण समुदाय आंदोलित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पन्द्रह दिन के अंदर इस केलेंडर को वापिस लेकर चौधरी चरण सिंह जी के फोटो के साथ दोबारा प्रकाशित नहीं किया गया तो हरियाणा के शासन-प्रशासन के विरोध में राज्य स्तर पर किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसके लिए हरियाणा सरकार व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय जिम्मेदार होंगे।

Related posts

आदमपुर : 2 बच्चों की मां लापता, घर से जेवर—नगदी भी गायब, बैंक खाते से निकले पैसे

मोदी-खट्टर के खिलाफ गीत गाकर आंगनवाड़ी महिलाओं ने रखी मांगे

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजकीय महाविद्यालय की छात्रा कोमल को मिला ग्लोबल टेलेंट आइकॉन अवॉर्ड

Jeewan Aadhar Editor Desk