हिसार

श्री दिगंबर जैन छोटा जैन मंदिर में मनाया भगवान मल्लीनाथ का मोक्ष कल्याणक

हिसार,
शहर के गांधी चौक स्थित श्री दिगंबर छोटा जैन मंदिर में 1008 भगवान मल्लीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस मौके पर परम पूज्य आचार्य 108 विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से उनके संघ की ब्रह्मचारिनी बहने विजय दीदी व प्रज्ञा दीदी के सानिध्य में अशोक पंडित के निर्देशन में श्री मल्लीनाथ विधान का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मंदिर में श्रीजी का अभिषेक व शान्ति धारा करके निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इस मौके पर प्रधान राजकुमार जैन, राहुल जैन, संजय प्रमोद जैन, सचिन पीयूष, अनुपम, संयम जैन, आशीष, आदीश, देवन्द्र, रविकांत, कुंती जैन, कमलेश सुषमा, कृष्णा, प्रेमलता, प्रेमवती, रुचि आदि मौजूद थे।

Related posts

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

Jeewan Aadhar Editor Desk

नगर निगम कार्यालय में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतया बैन : उप निगम आयुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

एक्साइज इंस्पेक्टर नीलम वत्स और उनके पति एडवोकेट नारायण दत्त वत्स मामला दर्ज