हिसार

बिश्नोई समाज संस्कार परीक्षा 26 को ठसका में

हिसार,
बिश्नोई समाज संस्कार परीक्षा का आयोजन 26 जून को निकटवर्ती गांव ठसका में किया जाएगा। इस संबंध में परीक्षा के सूत्रधार रहे एडवोकेट बनवारी लाल बिश्नोई व रिटायर्ड जेडएमईओ पर्यावरण प्रेमी पृथ्वी सिंह गिला बिश्नोई ने ठसका गांव के गुरु जंभेश्वर मंदिर में गांव के सरपंच रामपत पंवार व बिश्नोई मंदिर सभा ठसका के प्रधान सुखलाल पंवार से मुलाकात की। उन्होंने उनको प्रश्नोत्तरी भाग-1 की 100 कापियां भेंट की तथा गुरु जंभेश्वर मंदिर ठसका में 26 जून को सुबह 10 बजे परीक्षा करवाने तथा सभी परीक्षार्थियों को जाम्भाणी साहित्य उपहार में दिए जाने का फैसला लिया।

Related posts

VIDEO ग्वार बनायेंगा राजा…या फिर भिखारी- जानें क्यों बढ़ रहा है ग्वार का भाव

संस्थाओं के सहयोग से टैंपरेरी राशन कार्ड की प्रक्रिया में तेजी लाये : निगम आयुक्त अशोक गर्ग

महिलाओं को बेहतरीन इलाज का मौका देती लैप्रोस्कापी सर्जरी : डा. मिनाक्षी गोयल

Jeewan Aadhar Editor Desk