हिसार

ग्रामीण शिक्षा प्राइवेट लिमिटेड में रोजगार मेले का आयोजन

240 युवाओं ने लिया हिस्सा, 77 को मिला रोजगार

हिसार,
शहर के ऋषि नगर में स्थित ग्रामीण शिक्षा प्राइवेट लिमिटेड में हरियाणा कौशल विकास मिशन के तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 15 से अधिक कम्पनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये गए।
रोजगार मेले में 240 से अधिक युवाओं ने भाग लिया जिनमें से 77 युवाओं को रोजगार दिया गया। इस अवसर पर अनेक नामी कम्पनियों (GRL Engineers Pvt.Ltd, BIOFIELD Pharma Pvt.Ltd, IIDTR, RMC Paramedical College, KNK & Company,Legiance Pvt.Ltd., KMA Technoware, Doorstep Education Pvt.ltd., NISD, Radhe Krishna Job Placement, Surya Infosys) ने युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाये। इस अवसर पर हरियाणा कोशल विकास मिशन के परियोजना प्रबंधक परमजीत व जिला कौशल अधिकारी विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस रोजगार मेले में ग्रामीण शिक्षा प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से निर्देशक रिंकू मनचंदा, अनुभव, विष्णु, विजय, पूजा, सूरज, सोनाली, सोनिया, निशा, नरेश, गज़ल, दीपिका, नितिन ने युवाओ को रोजगार दिलाने में सराहनीय योगदान दिया।

Related posts

उपायुक्त ने किया वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण

Jeewan Aadhar Editor Desk

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस व सामाजिक संस्थान व जनता को मिल कर करना होगा काम : एसपी

बच्चों के लिए जिला व राज्य स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिताएं 8 से 15 तक : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk