राज्य सिरसा

औरतों की दिलेरी देख, दूम दबाकर भागे लूटेरे

सिरसा
औरतों की बनादुरी के चलते दिन—दहाड़े लूट का प्रयास नाकाम हो गया। सूरतगढिया बाजार की बेरीवाली गली में एक घर में तीन युवक लूटपाट की मंशा से घुसे,लेकिन परिवार की महिलाओं के विरोध करने पर एक महिला के गले पर और दो के पेट में चाकू मार कर भाग गए। मालिक संजय जैन ने बताया कि दोपहर को उनकी माता शुकंतला देवी, पत्नी सीमा देवी और पुत्रवधू चहक जैन घर पर थी तो तभी तीन युवक हाथों मे पिस्तोल और चाकू लेकर घर में घुसे और नकदी और ज्वलरी देने की मांग करने लगे। इस पर परिवार की औरतों ने उनका विरोध करते हुए सामान उन पर मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने माता शकुंतला देवी की गर्दन पर चाकू चला दिया। लेकिन जब उनकी पत्नी और पुत्रवधु लुटरों को पकड़ने लगे तो, उन्हें चाकू मार कर फरार हो गए। घटना के दौरान मचे शोर—शराबे से पड़ोसी घर आए और घायलों को अस्पतला में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहूंची और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगलाने लगी।

Related posts

राहगीरी कार्यक्रम में झूमें लोग, संडे के दिन युवा और बुजुर्गों ने की मस्ती

दुध में नशे की गोलियां मिला पति को पिलाया, हत्या कर दिखा दी समान्य मौत— 1 माह बाद ऐसे खुला राज

Jeewan Aadhar Editor Desk

घर पर सुरक्षित रह कर ही जीती जा सकेगी यह लड़ाई : डीसी बिढ़ान