देश

मत जाना यमुना एक्सप्रेस-वे: हैवानों का राज

बुलंदशहर
यूपी में सरकार भले ही भगवा पार्टी की बन चुकी है, लेकिन अभी भी राज तो गुण्डे बदमाशों का चल रहा है। यमुना हाईवे पर एक बार फिर बदमाशों ने अपना दब—दबा दिखाते हुए युमना हाईवे पर इंसानियत का शर्मशार कर अपनी हैवानियत का परिचय दिया है। यमुना हाई वे पर एक बार फिर ऐसी वारदात हुई है, जिससे हाइवे पर सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुलंदशहर में हाइवे पर गैंगरेप से मिलता-जुलता एक और मामला सामने आया है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में जेवर से बुलंदशहर जा रहे एक परिवार को बुधवार देर रात बंधक बनाकर लूटा गया। परिवार के मुखिमुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों द्वारा महिलाओं के साथ रेप किए जाने का भी आरोप है।
घटना की सूचना पाकर एसएसपी लव कुमार मौके पर पहुंचे। लव कुमार ने बताया कि जेवर क्षेत्र के सबौता गांव के पास बीती रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने इको कार में जा रहे एक परिवार के साथ वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कार के टायर में गोली मारकर उसे रोका। पीड़ित परिवार के मुखिया की बहन की डिलिवरी होने वाली थी। उसकी बहन बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती थी, जिसे देखने के लिए वह अपने परिवार के साथ बुलंदशहर जा रहा था। जब वह रामनेर के पास पहुंचा, तभी बदमाशों ने कार को अपना निशाना बनाया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया को तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश पीड़ित परिवार से जेवर और करीब 45 हजार रुपये की रकम लूटकर फरार हो गए। पुलिस को शक है कि कम से कम 10 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार अभी सदमे में है, इसलिए घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर हाइवे पर भी सफर कर रही एक महिला और उसकी 13 साल की बेटी के साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया था।

Related posts

रिया चक्रवती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Jeewan Aadhar Editor Desk

मोदी सरकार के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव,आंकड़ों के गणित में सरकार को नहीं कोई खतरा

OTP पूछ खाते से उड़े पैसे मिल सकते हैं वापस—जानें कैसे