देश

युवाओं पर आतंकी नजर : DU में मिले ISIS के समर्थन में लिखे नारे

नई दिल्ली
दिल्ली यूनिवर्सिटी की दीवारों पर आईएस के समर्थन में नारे लिखे होने से शनिवार देर शाम स्टूडेंट्स के बीच माहौल गरमा गया। इस बाबत डूसू के सेक्रेटरी की ओर से मौरिस नगर थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पूर्व में भी जेएनयू की कुछ दीवारों पर कश्मीर की आजागी के समर्थन और भारत विरोधी पोस्टर लगाने पर काफी बवाल हुआ था।

अंकित का कहना है कि I SYM ISIS लिखा हुआ मिला है जिसका मतलब है कि हम ISIS संगठन का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही सोशल वर्क डिपार्टमेंट की बिल्डिंग में Justice for naxals, अफस्पा आजादी और कुछ दूसरी भाषा में लिखा पाया गया। पुलिस अफसरों के मुताबिक, डूसू के सचिव अंकित सांगवान ने मौरिस नगर थाने को जानकारी दी कि उन्हें हॉस्टल के कुछ छात्रों ने फोन करके बताया कि कॉलेज ऑफ कॉमर्स की दीवारों पर आईएस के समर्थन में नारे लिखे हुए हैं। इसके अलावा आजादी जैसे शब्द और नक्सल के समर्थन में बातें लिखी हुई हैं।

सोशल वर्क डिपार्टमेंट की दीवारों पर भी आपत्तिजनक नारेबाजी लिखी हुई मिली। इससे स्टूडेंट्स में गुस्सा है। आरोप है कि माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक इस मामले में किसी संगठन या व्यक्ति का नाम सामने नहीं आया है।

Related posts

कैब ड्राइवर ने की महिला जज को अगवा करने की कोशिश, गिरफ्तार

Jeewan Aadhar Editor Desk

अय्यर के घर पूर्व पाक विदेश मंत्री की बैठक : पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा मैं था बैठक में

Jeewan Aadhar Editor Desk

BJP अब मोदी जनता पार्टी हो चुकी है-सुरजेवाला