हिसार

कार की टक्कर से बांसुरी वादक की मौत

हिसार
गांव सिंघरान से भजन संध्या करके लौट रहे बांसुरी वादक चेतन की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कैमरी रोड स्थित गीता कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय चेतन बांसुरी वादक था और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत किया करता था। इसी कड़ी में वह बीते दिन गांव सिंघरान में आयोजित भजनसंध्या करके घर के लिए दुपहिया वाहन पर लौट रहा था। गांव मंगाली के पास सामने की तरफ से तेज गति में आ रही एक कार ने उनको टक्कर मार दी। चेतन वहीं पर अचेत हो गया। लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related posts

ट्रेन की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत—एक गंभीर

Jeewan Aadhar Editor Desk

संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्म पाठशाला के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया

हकृवि का गेट नं. 4 कल सुबह से निर्धारित समयानुसार खुला रहेगा