हिसार

दवा लेने आया था, नहर में डूबा

हिसार
गांव मीरकां के नजदीक नहर में गर्मी के चलते नहाते वक्त बारहवीं कक्षा का छात्र डूब गया। फिलहाल युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। गांव के गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई और सिंचाई विभाग को सूचना देकर पानी के बहाव को भी कम करवाया गया है। आरंभिक जांच में पता चला है कि नहर में डूबने वाला युवक गांव कंवारी का रहने वाला 15 वर्षीय विकास है और वह आज शहर में दवा लेने के लिए गया था। विकास अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता राजबीर डाकिया हैं।

Related posts

निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अनिल महला की तबीयत बिगड़ी, हुए अचेत

“स्वयं सजें वसुंधरा सवांर दे” संकल्प लिए लक्ष्य गीत के साथ सात दिवसीय शिविर सम्पन्न

पूर्व सांसद पं. रामजीलाल निधन, कुलदीप बिश्नोई ने बताया पारिवारिक क्षति