देश

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्रियों में भीषण आग, 9 की मौत

दिल्ली,
राजधानी के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार को 3 फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग से 9 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल हैं। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक आग पटाखा, प्लास्टिक और कार्पेट फैक्ट्रियों में लगी है। इसमें से सिर्फ एक फैक्ट्री में 9 लोगों की मौत हुई है। बाकी 2 फैक्ट्रियों में किसी की मौत की कोई रिपोर्ट नहीं है।


आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं और मौके पर दमकल की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां मौजूद हैं। आग सबसे पहले सेक्टर 5 में शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर लगी। जानकारी के मुताबिक आग एक पटाखा फैक्ट्री के बेसमेंट और फर्स्ट फ्लोर पर लगी। बवाना इंडस्ट्रियल एरिया कनॉट प्लेस से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

नीति आयोग ने बताया तरीका, ऐसे 11 रुपये तक कम हो जाएंगे पेट्रोल के रेट

दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़, रोते हुए अपलोड किया वीडियो

Jeewan Aadhar Editor Desk

अनपढ़ युवकों ने की 77 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी, 5 राज्यों में पीछा करके पुलिस ने पकड़े 6 सदस्य