हरियाणा हिसार

बोस्टल जेल के बंदी भागे , पुलिस जुटी तलाश में

हिसार
बोस्टल जेल के कुछ बंधियों के फरार होने का मामला सामने आया है। बंधियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के हाथ—पैर फूल गए। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस बंधियों की तलाश में जगह—जगह छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार अभी तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। वहीं बंधियों के फरार हो जाने से बोस्टल जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए है। प्रशासन फिलहाल फरार हुए बंधियों की संख्या व मामले को लेकर कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है। लेकिन इस घटना से साफ है कि जेल प्रशासन से काफी बड़ी लापरवाही हुई है। घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की सही जानकारी मिल पाए। इस घटना से जेल प्रशासन पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

Related posts

जलभराव एवं कीट हमलों से प्रभावित फसलों के लिए 51 करोड़ 46 लाख 56 हजार 500 रुपये की मुआवजा राशि जारी : अनूप धानक

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने तकनीकी दिवस पर डॉक्टरेट की शोध पुस्तिका की मौखिक परीक्षा का ऑनलाइन मूल्यांकन किया

अब एक ही मापदंड पर बनेंगी हरियाणा में सडकें, जिला में मार्केटिंग बोर्ड की सड़कें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अधीन हुई

Jeewan Aadhar Editor Desk