हरियाणा हिसार

आदमपुर में पुलिसकर्मियों की फाड़ी वर्दी

आदमपुर
गांव चूली कलां में बैंक कर्ज की राशि का विवरण बताने गए मैनेजर, एलवीओ व चालक के साथ हाथापाई कर कुछ लोगों ने बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। इतना ही नही जांच के लिए आदमपुर थाने से गए दो पुलिस कर्मियों से दुव्र्यवहार कर वर्दी फाड़ डाली। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित 3 लोगों को नामजद किया है। भूमि विकास बैंक के सहायक मैनेजर जगदीश चंद्र ने बताया कि सोमवार शाम को वे एलवीओ महावीर और देवीलाल के साथ बोलेरो चालक यासिन को लेकर गांव में ऋण का विवरण बताने के लिए राजाराम सिहाग के पोते हनुमान की ढाणी में गए थे। आरोप है कि वहां हनुमान व अन्य ने बोलेरो चालक यासिन को धक्का देकर चाबी निकाल ली और बैंक कर्मियों के साथ हाथापाई करने पर उतर आए। मंगलवार को शिकायत काी जांच को लेकर थाने से सिपाही विजय कुमार और कांस्टेबल भीम सिंह मौके पर पहुंचे तो हनुमान व उसकी मां ओमकलां और पिंकी ने पुलिस कर्मियों से दुव्र्यवहार करना शुरू कर दिया। इस बीच सिपाही विजय की वर्दी भी फट गई। सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पवन कुमार भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 186, 332, 353, 427, 506 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

बारिश से पहले महावीर कॉलोनी से ब्रहमज्ञान कुटिया तक बरसाती नाला बनाने के आदेश

Jeewan Aadhar Editor Desk

मच्छरों की भरमार देखते हुए अन्य सभी उपायों सहित अभी से फोगिंग की भी आवश्यकता : सत्यपाल अग्रवाल

खेती के साथ सहयोगी व्यवसाय के रूप में अपनाएं मधुमक्खी पालन : डॉ. गोदारा