हिसार

12 मई देर रात्रि से 14 मई तक फिर बदलेगा मौसम, किसान फिलहाल न करे नरमे की बिजाई

हिसार,
ह​रियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृ​षि मौसम विभाग ने 12 मई देर रात्रि से 14 मई के तक आंशिक बादल छाने, धूलभरी हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। कृषि मौसम विभाग के अनुसार 14 मई के बाद मौसम खुश्क रहेने की संभावना है। इस दौरान हवा में 40 से 60 प्रतिशत तक आद्रता रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

घर बैठे पार्ट टाइम जॉब करे..और आकर्षक वेतन पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

किसानों को सलाह देते हुए विभाग ने कहा है कि अगले दो—तीन दिनों के लिए किसान अमेरिकन नरमा व बीटी नरमा की बिजाई रोक दे। वहीं धान बिजाई के लिए किसानों को 2—3 बार जुताई करके खेत तैयार करने की सलाह दी गई है। दलहन की फसलों की बिजाई भी 14 मई के बाद ही करने की सलाह किसानों को दी गई है।
सब्जी व फलदार पौधों में हल्की सिंचाई करने का परामर्श देते हुए विभाग ने किसानों को बैगन और मिर्च के पौधे लगाने तथा खीरा और तुरई के लिए खेतों में बुबाई करने को ​कहा है। वहीं हरे चारे के लिए ज्वार, बाजरा,लोबिया, सुडान हाथी घास आदि की बिजाई करने की सलाह दी है।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सरकार का रोडवेज कर्मचारियों की एकता को तोडऩे का प्रयास हुआ विफल: कमेटी

Jeewan Aadhar Editor Desk

विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधारोपण का आयोजन

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा भाभड़ा बिरादरी में श्रीअखंड पाठ शुरू

Jeewan Aadhar Editor Desk