हिसार

रोडवेज बस ट्रेनी संदीप का मिला शव, शनिवार को बड़ोपल नहर में डूबा था चालक

हिसार,
मिलगेट निवासी संदीप का शव गोताखोरों ने आज नहर से निकाल लिया। रोडवेज बस में ट्रेनी संदीप शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे बड़ोपल नहर में डूब गया था। इसके बाद डिपो महाप्रबंधक, ट्रैफिक इंचार्ज सहित यूनियन के कई नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन की मदद से ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन शनिवार को करीब 10 घंटे तक चले अभियान के बाद भी संदीप का कहीं कोई पता नहीं चला।

रविवार को एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से अभियान चलाया। रविवार को गोताखोरों को संदीप का शव मिल गया। संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि संदीप अपने दोस्तों के साथ पानी पीने के लिए नहर पर रुका था। बाद में गर्मी के चलते उसने नहर में नाहने की सोची। इस दौरान पानी के तेज बहाव के चलते वह पानी में डूब गया।

अब बने गांव में न्यूज इंफॉर्मर..अपने गांव के समाचार प्रकाशित करवाये और रखे अपने गांव को सदा आगे..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जॉब की खोज में है.. और वेतन भी अच्छा चाहिए तो…मार्केटिंग के क्षेत्र में आईए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अंबेडकर बस्ती खाली करवाने के नोटिस देना गलत : श्योराण

Jeewan Aadhar Editor Desk

सद्बुद्धि के लिए मुख्यमंत्री को पांच किलो घी व पांच बादाम भेंट करेंगे : नवीन जयहिंद

Jeewan Aadhar Editor Desk

सही पोषण-देश रोशन : पोषाहार अभियान के तहत विभिन्न गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Jeewan Aadhar Editor Desk