हिसार

अफसरशाही से जनता परेशान : गलत बिलों से परेशान उपभोक्ताओं को डांट रहे है अधिकारी

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में बिजली निगम की गलती का खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। गलत बिलिंग के चलते जहां उपभोक्ता खासे परेशान है वहीं परेशान उपभोक्ताओं को अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। गलत बिजली बिल भेजे जाने से उपभोक्ताओं में बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ गहरा रोष बना है।

इस समय आदमपुर सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले करीब 28,000 उपभोक्ताओं में से करीब 15,000 उपभोक्ताओं को गलत बिलों का सामना करना पड़ रहा है। आदमपुर के करीबन सभी गांवों में करीब 1 साल से गलत बिल भेजे जा रहे हैं वहीं अनेक गांवों में उपभोक्ताओं को सही समय पर बिल नही मिल पा रहे है। इससे जहां निगम को रकम की वसूली में देरी हो रही है। उपभोक्ताओं को भी अपने बिल ठीक कराने को लेकर बिजली निगम के दफ्तर में चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

उपभोक्ता पवन कुमार ने बताया कि 8 मई 2017 को कार्यालय में संजय कुमार के नाम से बिजली का मीटर लगवाया था। मीटर लगवाने के बाद बिल नही मिला तो बिजली दफ्तर के चक्कर लगाए। आखिर 9 माह बाद 3 फरवरी को 1,768 यूनिट का 15,116 रुपये का गलत बिल थमा दिया। शिकायत के बाद मिलान करने पर 20 फरवरी 2018 को 612 यूनिट का बिल भरवाया गया।

उपभोक्ताओं ने बताया कि निगम द्वारा एक कंपनी को ठेका दिया गया है। ठेके पर रखे गए कर्मी ना तो मीटर की सही रिडिंग ले रहे है और ना ही समय पर बिल बांट रहे है। इस तरह उभोक्ताओं को एवरेज बेस पर गलत बिल थमाए जा रहे है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अधिकारियों व कर्मियों की लापरवाही के चलते उन्हें मिनिमम मंथली चार्ज (एम.एम.सी.) भुगतना पड़ रहा है। जब वे इस चार्ज को ठीक करवाने के लिए विभाग के कार्यालय जाते है तो अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते हुए ठेके दी गई कंपनी को ही गलत बता रहे है।

शिकायकर्ता से ही उलझे एस.डी.ओ.
निगम के एस.डी.ओ. मुकेश रोहिला ने गलत बिल भेजने की बात स्वीकारते हुए कहा कि इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को ही भुगतना पड़ेगा। जब उपभोक्ता ने इस बात का विरोध किया तो एस.डी.ओ. शिकायतकर्ता से ही उलझ गए। एस.डी.ओ. ने कहा कि जिन कर्मियों से गलती हुई है तो क्या वे उन्हें फांसी तोड़ दे। इस बात पर शिकायतकर्ता ने कहा कि इसकी गलती का खामियाजा उपभोक्ता नही भुगत सकतेे। इस पर एस.डी.ओ. ने खुद की जेब से पैसे देने की बात कही। शिकायतकर्ता ने कहा कि 15,000 उपभोक्ताओं के बिल गलत है किस-किस के पैसे जेब से भरेंगे। उपभोक्ता और एस.डी.ओ. के बीच गर्मागर्मी हो गई। उपभोक्ता ने बताया कि वे एस.डी.ओ. की शिकायत मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों से करेंगे।

ठेका बदलवा दे फिर समस्या का होगा समाधान
एस.डी.ओ. मुकेश रोहिला ने बताया कि वो खुद इस कंपनी से परेशान है और एक-एक उपभोक्ता की समस्या नही सुन सकते। सरकार अगर इस कंपनी का ठेका बदलवा दे फिर सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सेक्टरों के विकास के लिए एक मंच पर आएगी सभी एसोसिएशन

जनगणना-2021 के लिए अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Jeewan Aadhar Editor Desk

शहर में जनजागरण फेरी निकालकर लोगों को जागरुक करेगा आंदोलन विस्तार मोर्चा

Jeewan Aadhar Editor Desk