हिसार

अपहरण कर मारपीट करने के 2 आरोपी गिरफ्तार

आदमपुर (अग्रवाल)
युवक से मारपीट करके गाड़ी में डालकर ले जाने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 26 नवंबर को चौधरीवाली निवासी ब्रह्मपाल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने बाइक पर गांव मोहब्बतपुर जा रहा था। इस दौरान 4 गाड़ियों में करीब 26/27 लड़कों ने मिलकर बाइक रुकवा लिया और डंडों और लात—घूसों से पीटा। बाद में गाड़ी में डालकर गांव मोड़ाखेड़ा के पास ले जाकर उसे दो घंटे तक जबरन बंधक बनाकर पीटा।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश आरंभ की। इस दौरान पुलिस ने कन्नोह निवासह जयभगवान व आर्यनगर निवासी रामप्रसाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

गुरु अर्जुनदेव के शहीदी दिवस पर किया शबद-कीर्तन

कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना व मृतकों की आत्मिक शांति के लिए अनूठी आध्यात्मिक पहल

मुक्केबाजी में किरण गोदारा को किया सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk