हिसार

भारत बंद में हरियाणा की सभी अनाज मंडियों में रही पूर्ण हड़ताल : बजरंग गर्ग

तीन कृषि कानून लागू होने से देश व प्रदेश का किसान, आढ़ती व मजदूर बर्बाद हो जाएगा

हिसार,
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने दावा किया है कि प्रदेश की अनाज मंडियों में भारत बंद के समर्थन में पूर्ण रूप से हड़ताल रही। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून लागू होने से देश व प्रदेश का किसान, आढ़ती व मजदूर बर्बाद हो जाएगा।
बंद के दौरान हिसार अनाज मंडी में व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बजरंग गर्ग ने कहा कि हड़ताल के दौरान प्रदेश की किसी भी मंडी में अनाज की खरीद नहीं हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अड़ानी-अंबानी जैसे बड़े-बड़े घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए तीन कृषि कानून लेकर आई है, अगर देश व प्रदेश में तीन कृषि कानून लागू हो जाते हैं तो देश का किसान, आढ़ती व मजदूर बर्बाद हो जाएगा। बड़ी-बड़ी कंपनियां किसानों की फसल गांव व खेतों में ओने-पोने दामों में खरीद करके अनाज का भंडार करके उसी अनाज को भारी मुनाफा कमाकर जनता को लूटेगी। यहां तक कि बड़ी-बड़ी कंपनी किसान की जमीन ठेके पर लेकर तीन कृषि कानून के तहत किसान की ही जमीन पर बैंकों से करोड़ों रुपए का लोन ले लेगी, अगर कंपनियां जमीन पर लिया हुआ लोन अदा नहीं करेगी तो किसान की जमीन बैंक जब्त कर लेगा।
बजरंग गर्ग ने कहा कि पहले भी काफी बड़े-बड़े घराने अरबों रुपए गबन करके विदेशों में फरार हो चुके हैं। पिछले 10 माह के किसान आंदोलन में लगभग 700 किसान अपनी जान की कुर्बानी दे चुके हैं और देश में व्यापार व उद्योगों में अरबों रुपए का नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से अपील की है कि वे किसान संगठनों से बातचीत करके तीन कृषि कानून की समस्या का हल करें ताकि देश व प्रदेश कि जो तरक्की के रास्ते बंद पड़े हैं उसे दोबारा खोले जा सके।
इस अवसर पर अनाज मंडी जिला प्रधान पवन गर्ग, मंडी पूर्व प्रधान संजय गोयल, सरंक्षक वेद जैन, हरियाणा खल चूरी एसोसिएशन प्रधान त्रिलोक कंसल, मंडी हॉस्पिटल प्रधान अनिल जैन, मंडी स्कूल प्रधान पंकज रालवासिया, मंडी मंदिर पूर्व प्रधान अशोक गुप्ता, संजय नोलिवाला, व्यापार मंडल युवा शहरी प्रधान मंगल ढालिया, पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, सत्यप्रकाश आर्य, मनीराम गोयल, जगदीश गोदारा, निरंजन गर्ग, मोहित बंसल अजीतपुरिया, ललित बंसल, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव निरंजन गोयल, मोहित अग्रवाल, सुरेंद्र मोलिवाले, संजय नागपाल, कृष्ण गोयल, एडवोकेट अशोक गोयल, सुशील अग्रवाल, अनिल तनेजा आदि प्रतिनिधि भारी संख्या मौजूद थे।

Related posts

डा. सुभाष चंद्रा के प्रयास से आदमपुर में सिवरेज लाइन के टेंडर हुए जारी

चूली कलां में शिवपुरी के मुख्य द्वार की नींव रखी

आदमपुर के सभी गांवों को कोरोना किट देगी विपुल राज गर्ग फाउंडेशन

Jeewan Aadhar Editor Desk