हिसार

स्कूली बच्ची पर सरेआम चाकू से हमला, लोगों में रोष

आदमपुर (अग्रवाल)
असमाजिक तत्वों के हौंसले आदमपुर में इस कदर बढ़ रहे है कि वे अब सुबह—सुबह ही वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं चूकते। मंगलवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर एक स्कूली बच्ची के हाथ पर चाकू मारकर पैसे छीनने की कोशिश की गई। बच्ची के चिल्लाने पर हमलावर भाग गए।
जानकारी के मुताबिक, बगला के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची लाला डूंगरमल मार्केट से निकलकर बिस्कुट लेने मेन बाजार की तरफ जा रही थी। मार्केट में पहले से टहल रहे दो लड़कों ने अचानक बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया और उसके हाथ से पैसे छीनने की कोशिश की। लेकिन बच्ची के शोर मचा देने पर लड़के भाग खड़े गए। घटना के बाद लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगला जा रहा है।
यहां के निवासियों ने बताया कि पास में कन्या स्कूल होने के कारण सुबह स्कूल लगने से पहले ही यहां असमाजिक तत्वों की आना आरंभ हो जाता है। स्कूल अवकाश के समय भी इनकी गतिविधियां यहां पर काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस को यहां पर अपनी गश्त बढ़ानी चाहिए। इनका कहना है कि पिछले कुछ समय से छोटे बच्चों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ी है। इससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। पुलिस प्रशासन को क्षेत्र में बिकनेे वाले नशे पर रोक लगाने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं व बच्चों तक वैन के जरिए पहुंचाई जाए पोषक सामग्री : उपायुक्त

जेई के कर्मचारी विरोधी रवैये पर भड़के बालसमंद कार्यालय के बिजली कर्मचारी

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर : उप राष्ट्रपति हिसार से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे आदमपुर, आदमपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, सड़क किनारे नहीं खड़े कर सकेंगे वाहन

Jeewan Aadhar Editor Desk