खेत—खलिहान

31 मार्च तक मौसम रहेगा खुश्क, किसानों के लिए वैज्ञानिकों ने जारी किए टिप्स

हिसार,
31 मार्च तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग ने जताई है। विभाग प्रमुख डा.एमएल खिचड़ के अनुसार 29 और 30 मार्च को बादल छाने और कहीं—कहीं हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा में आद्रता 30 से 60 प्रतिशत तथ हवा चलने की गति 4 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
क्या करे किसान
किसानों के लिए यह मौसम कटाई और बिजाई का है। इस मौसम में फसल कटने के बाद किसानों को खेत तैयार कर लेने चाहिए। देसी कपास की खेती करने वाले किसानों को इस समय खेत तैयार कर उन्नत किस्म के बीज का प्रबंधन कर लेना चाहिए। गेहूं के खेतों में किसानों को अवश्यकतानुसार सिंचाई करनी चाहिए। सरसों की फसल पक चुकी है। ऐसे में किसानों को फसल की कटाई व कढ़ाई आरंभ कर देनी चाहिए।
ग्रीष्मकालिन मूंग व उदड़ की बिजाई किसानों को बिना समय गंवाए आरंभ कर देनी चाहिए। इसके साथ ही घीया, तोरई, भिंडी व खीरा की बिजाई भी जल्द से जल्द पूरी कर लेनी चाहिए।
पशु देखभाल
मौसम में गर्मी के बढ़ने की संभावना को देखते हुए दुधारु पशुओं को छप्पर के नीचे ही बांधे। पशुओं के स्वास्थ्य व दुग्ध उत्पादन के लिए हरा चारा, बरसीम आदि के साथ 50 ग्राम नमक तथा 50 से 100 ग्राम खनिज मिश्रण पशुओं को अवश्य दे।

Related posts

जई की एक उन्नत किस्म एच एफ ओ 427 की हुई पहचान, मिलेगा भरपूर चारा

Jeewan Aadhar Editor Desk

माडर्न किसान यशपाल सिहाग: दस बाई दस के तीन कमरों में खेती, कमाई 25 से 30 लाख वार्षिक

Jeewan Aadhar Editor Desk

जमीन में नहीं अब बिना मिट्टी के पाइपों में लग रही है सब्जियां