हिसार

भरी दोपहरी में भाजपा के खिलाफ गरजे व्यापारी, प्रदेशभर में आढ़तियों ने हड़ताल कर दिया धरना

आदमपुर (अग्रवाल)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

ई-ट्रेडिंग के विरोध में प्रदेश भर की मंडियों के व्यापारियों ने हड़ताल रखकर धरना प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में आदमपुर में व्यापार मंडल के बैनर तले आढ़तियों ने दुकानें बंद करके धरना दिया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। व्यापारियों का आरोप है कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर सीजन में नए—नए आदेश जारी करके उनके व्यापार को ठप करने का काम रही है। आज सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान और आढ़ती दोनों परेशान है। व्यापार मंडल के प्रधान लीलाधर ने आरोप लगाया कि सरसों की खरीद में सरकार ने इतने अधिक नियम बना दिए कि किसान और व्यापारी दोनों तंग है।
किसानों से ई—ट्रेडिंग के माध्यम से सरकारी एजेंसियां सरसों खरीद रही है। इससे आढ़त का काम पूरी तरह बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। अब सरकार गेहूं की खरीद भी इसी तर्ज करने का फरमान निकाल चुकी है। यदि ऐसा होता है तो आढ़ती पूरी तरह से बेरोजगार हो जायेगा। सरकार हर बार नए—नए नियम बनाकर आढ़तियों को बर्बाद करने पर तुली है। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की खट्टर सरकार के कारण पूरे हरियाणा की 144 अनाज मंडियों के करीब 50 हजार व्यापारी आज सीजन के समय हड़ताल पर जाने को मजबूर है।
आढ़तियों ने साफ किया कि जब तक सरकार अपने सारे बेतुके आदेश वापिस लेकर पुराने तरीके से व्यापार करने की छूट नहीं देती, उनकी हड़ताल व धरना जारी रहेगा।

Related posts

आंगन में रंगोली..थाली में दीप..हाथों पर महेंदी सजा मनाया दिवाली पर्व

रूढि़वादी विचारधाराओं से बाहर निकलकर सशक्त बने महिलाएं : उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

10 हजार मीटर दौड़ में कन्हैया व 5 हजार मीटर में रविंद्र ने मारी बाजी

Jeewan Aadhar Editor Desk