हिसार

निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
दरियापुर के एक निजी स्कूल बस की चपेट में आने से ढ़ाई साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह स्कूल की बस जब गांव करनोली से बच्चो को स्कूल ले जा रही थी तभी अचानक गली में खेल रहा बच्चा स्कूल बस की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की मौके पर मौत हो गई। मृतक बच्चा जतिन शेखुपुर दड़ौली का है और वो यहां अपने मामा सज्जन कुमार के घर आया हुआ था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक बच्चे के परिजनों के बयान पर कार्यवाही कर रही है।

Related posts

महिला ने जजपा जिला अध्यक्ष रमेश गोदारा पर दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस

Jeewan Aadhar Editor Desk

सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करवाएं अधिकारी : राजस्व वित्तायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर: युवक से 20800 नशीली गोलियां बरामद, आरोपी को पकड़े खड़ी रही पुलिस, नायब तहसीलदार और BDPO ने जताई बयान लेने में असमर्थता