हिसार

शर्मा परिवार जरुरतमंदों की कर रहा भोजन व फल सेवा

हिसार,
महाबीर कालोनी निवासी व हरियाणा राज्य परिवहन में एस.एस.आई. के पद पर कार्यरत ओमप्रकाश शर्मा के पहलवान पुत्र रवि वशिष्ठ लॉकडाऊन से उत्पन्न हुई स्थिति के बाद जरुरतमंद लोगों तक भोजन व फल पहुंचाने में परिवारजनों के साथ सेवा कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि जिंदल अस्पताल में कार्यरत रवि वशिष्ठ रोजाना घर पर खाना बनाकर कालोनी में रहने वाले सैंकड़ों जरुतमंद लोगों तक खाना पहुंचा रहे हैं। दिन में फलों की सेवा भी की जा रही है। रवि वशिष्ठ की धर्मपत्नि संतोष, अशोक कुमार, श्याम सुंदर, दीपक, अशोक शर्मा, सुदेश रानी, सुमन सैनी, संदीप सैनी, मा. महेश कुमार आदि भी पिछले कई दिनों से भोजन सेवा में लगे हुए हैं। रवि के अनुसार लॉकडाऊन के नियमों का पालन करके ही इम इस गंभीर बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं।

Related posts

आदमपुर विधानसभा की 6 नई सडक़ों के लिए पौने 10 करोड़ रुपये के प्रस्ताव स्वीकृत

गुरूधर को मिली ऑटोमैटिक मशीन, श्रद्धालुओं को किया जाएगा सैनिटाइज

त्रासदी के बाद विस्थापितों से नहीं हुआ नैतिक न्याय : अशोक बिश्नोई