हिसार

श्रीराम कृपा ट्रस्ट ने कोरोना राहत में दिए 51 हजार रूपए

हिसार,
श्रीराम कृपा ट्रस्ट के संस्थापक पूर्व प्रिंसीपल हरिशरण उप्पल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रमाशशि उप्पल ने प्रधानमंत्री के कोरोना राहत कोष के लिए न्यूजीलैंड से 51 हजार रूपए की राशि भेजी है। ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टियों अनिल वशिष्ठ व संदीप उप्पल ने इस राशि का ड्राफ्ट आज रैडक्रास सोसायटी के सचिव रविन्द्र लोहान व तहसीलदार शुभम शर्मा को भेंट किया। स्मरण रहे कि यह ट्रस्ट प्रत्येक वर्ष निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता है, परंतु इस वर्ष कोरोना के कारण मेडिकल कैम्प के स्थान पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का निर्णय लिया गया है।

Related posts

ऑनलाइन माध्यम से दी आहार योजना सॉफ्टवेयर की जानकारी

वित्तमंत्री अपने वेतनमान से 51 लड़कियों का करेगें कन्यादान

Jeewan Aadhar Editor Desk

वीना कुमारी ने ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले जरूरतमंद लोगों को बांटे गर्म कपड़े

Jeewan Aadhar Editor Desk