हिसार

किसानों के खाते में नहीं आए पैसे : दयानंद पूनिया

हिसार,
अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमण्डल किसान सभा के राज्य सचिव दयानंद पूनिया के नेतृत्व में मार्केट कमेटी, सिवानी के सचिव विवेक पंघाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल में किसान सभा के नेता सुकरम जागलान, राजबीर सिंधु, सुरेन्द्र शामिल थे। किसान सभा ने सरकार से मांग की है अभी तक 17 दिन हो गये हैं परन्तु किसी भी किसान के खाते में पैसे नहीं आये हैं जबकि सरकार यह कह रही है कि 8 दिन में पैसे डाल देंगे। जिस तरीके से मंडियों में सिर्फ 25 किसानों को बुलाया जा रहा है उससे खरीद प्रक्रिया काफी लंबी हो रही है। मंडियों में सरसों व गेहूं का उठान नहीं हो रहा है, जिसकी वजह किसानों का माल तुलवाने में काफी दिक्कत हो रही है। किसानों ने गेहूं काफी कम ऑनलाइन करवाया है, बिना ऑनलाइन का गेहूं 1800 से 1850 रुपये में सरेआम बिक रहा है। जो किसानों की सरेआम लूट हो रही है। किसान सभा ने सरकार से मांग की है कि तुरन्त किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाये।v

Related posts

कोरोना कहर : सीसवाल व कालीरावण में एक—एक मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

अज्ञात युवकों ने की राजू की हत्या, कुत्तों ने नौंच ड़ाला शव

Jeewan Aadhar Editor Desk

सीएम के आदेश नहीं रखते जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए कोई मायने