हिसार

विवेक नगर में किया सफाई कर्मी योद्धाओं का सम्मान

हिसार,
वार्ड नम्बर पांच में आने वाले विवेक नगर के निवासियों ने मास्क पहनकर व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कोरोना योद्धा बनकर कार्य करने वाले सफाई दरोगा पवन, रोशनी, कमलेश रानी, शकुंतला रानी, वाहन चालक राजेन्द्र का तालियां बजाकर और पुष्प की वर्षा करके उनका हौसला बढ़ाया और इसके साथ ही उनको नोटों की माला पहनाकर उनको सम्मानित भी किया। वार्ड की पार्षद ज्योति महाजन के नेतृत्व में सभी योद्धाओं को सैनिटाइजर व साबुन भी भेंट किए गए। सभी सफाई कर्मचारियों ने भी भविष्य में भी इसी तरह सेवा-भाव से अपनी ड्यूटी करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर भाई भीम महाजन, सुरेंद्र भसीन, सतीश भाटिया, वीरेंद्र रूंडला, सुधीर चुघ, कृष्ण गोगिया, आत्मप्रकाश टुटेजा, बंसीलाल तनेजा, राजेंद्र तनेजा, डॉक्टर ओमप्रकाश रेहल्न, कांता भसीन, उषा, सुमन भाटिया, कमलेश गोगिया, पूजा, स्नेहलता सोनी, सुनीता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related posts

12 सितंबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

अग्रोहा मेडिकल का न्यूरो सर्जरी विभाग बना गरीबों के लिए वरदान

प्रदेश के अनुसूचित जाति के युवकों एवं युवतियों के लिए प्रशिक्षण 3 से

Jeewan Aadhar Editor Desk