हिसार

नगरपालिका कर्मचारी संघ इकाई ने की गेट मीटिंग

हिसार,
सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार ने नगर निगम के प्रांगण में शुक्रवार को गेट मीटिंग की। नगर पालिका कर्मचारी संघ प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। मंच का संचालन हरियाणा के मुख्य संगठन कर्ता राजेश बागड़ी ने की। सचिव विशन सिंह ने कहा कि करोना महामारी की आड़ में भाजपा सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्तों को बंद करने, एलटीसी पर रोक लगाने सहित कर्मचारियों की अनेक मांगो जैसे कच्चे कर्मचारियों को समय पर वेतन ना देना, ठेका प्रथा को बढ़ावा देना, करोना महामारी में दिन-रात कार्यरत सफाई कर्मचारी को सुविधाएं मुहैया न करवाना, बिजली कर्मचारी व जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित सभी को कर्मचारियों को 50 लाख रूपये रिस्क कवर देने आदि की मांगों को लेकर सभी ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के वेतन कटौती पर विचार विमर्श कर रही है। डेढ़ माह के अंदर ही सरकार खजाना खाली होने की बात कह रही है। जो सरासर झूठ है। प्रदेश की जनता दिल खोलकर फंड सरकार को दे रही है। ऐसे में कर्मचारियों की वेतन कटौती की सोच रखना और अनुबंध कर्मचारियों की छंटनी का विचार करना ही गलत है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव नरेश गौतम, सह सचिव अशोक सैनी,ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र मान, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान दीपक लोट नगरपालिका के जिला प्रधान सुनील कुमार, पवन कुमार, गोलू, रोहतास, अहमन, प्रेम कुमार ने संबोधित किया।

Related posts

रोग-प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाते कद्दू के बीज

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसान मजदूर शहीद यादगार पदयात्रा 18 को हांसी से चलेगी

एडिशनल मंडी में बिना नक्शे के दीवार निकालने पर दुकानदारों ने जताया रोष